फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन संस्कृति की प्रतिमूर्ति थे स्वामी विवेकानंद : खोला

विज्ञापन
शहर के भाजपा सेवा प्रकोष्ठ कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यातिथि मनाते लोग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर एक स्थित भाजपा सेवा प्रकोष्ठ कार्यालय पर सोमवार को स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति की जीवंत प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने संपूर्ण विश्व को भारत की संस्कृति, धर्म के मूल आधार और नैतिक मूल्यों से परिचय कराया। स्वामी वेद, साहित्य और इतिहास की विधा में निपुण थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद को सयुंक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में हिंदू आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार किया। उनका जन्म कोलकाता के उच्च कुलीन परिवार में हुआ था। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। युवावस्था में वह गुरु रामकृष्ण परमहंस के संपर्क में आए और उनका झुकाव सनातन धर्म की और बढ़ने लगा। गुरु रामकृष्ण परमहंस से मिलने के पहले वह एक आम इंसान की तरह अपना साधारण जीवन व्यतीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि उन्हें 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में दिए गए अपने भाषण के लिए जाना जाता हैं। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ‘‘मेरे अमरीकी भाइयों एवं बहनों’’ कहकर की थी। स्वामी विवेकानंद की अमेरिका यात्रा से पहले भारत को दासों और अज्ञान लोगों की जगह माना जाता था। स्वामी जी ने दुनिया को भारत के आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन कराए। 4 जुलाई 1902 को उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सुंदरलाल बिठवाना, सुभाष बिठवाना, हनुमान छाबड़ी, रमेश चंद्र, शशिबाला, राजकुमार, मीना कुमारी, ज्योति, संदीप, राजकुमारी, सोनू, संदीप, गीता, अमित कुमार, सविता, ओम देवी, शकुंतला, गगन, अतुल यादव, कमलेश, राजपाल यादव, प्रदीप यादव, रतिराम, सतीश, सुलोचना, विशाल, मुकेश, गीता, शिमला, देवेंद्र, सविता, मंजू देवी, राजपाल, घनश्यामदास, गीता देवी, मुकेश, दारा सिंह, जगदेव यादव, राजबाला, कमलेश, शिमला, दर्शन, सरोज, राजेश, धर्मेंद्र, हरिराम, संदीप, संजय, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें