फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छाता, रेनकोट और तिरपाल की खरीद में आई तेजी

Wed, 10 Jun 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नई बाजार स्थित एक दुकान पर सजी रंग-बिरंगी छतरियां। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही लोगों ने बारिश से बचाव का इंतजाम शुरू कर दिया है। लोगों ने छाता, रेनकोट और तिरपाल की खरीदारी शुरू कर दी है। इसकी वजह से इनकी बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन

शहर के बावल चौक, नई वाली चौक, शिव चौक सहित प्रमुख बाजारों में रंग-बिरंगे छाते, रेनकोट और विभिन्न आकार की तिरपाल की दुकानें सज गई हैं।
व्यापारियों के अनुसार इस बार छातों की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जो सामान्य छाते करीब 200 रुपये में बिक रहे थे , उनकी कीमत इस बार 250 रुपये तक पहुंच गई है।
बच्चों के छाते 150 से 200 रुपये प्रति पीस में उपलब्ध हैं। बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन वाले छातों की कीमत 350 रुपये से 580 रुपये तक है। दुकानदारों का कहना है कि मौसम विभाग द्वारा अच्छे मानसून की संभावना जताए जाने के बाद उन्होंने इस बार पर्याप्त स्टॉक मंगवाया है।
विज्ञापन

रेनकोट और तिरपाल की मांग भी लगातार बढ़ रही है। किसानों, दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं की जरूरत को देखते हुए बाजार में विभिन्न गुणवत्ता और आकार के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं।
-
प्लास्टिक तिरपाल की बिक्री तेज
मानसून सीजन में झुग्गी, बस्तियों की छतों को ढंकने व पशुओं के बाड़ों में लगाए जाने वाले प्लास्टिक तिरपाल की बिक्री भी इन दिनों तेज हो गई है। यह तिरपाल छप्परों को ढकने के काम भी आते हैं। आजकल बाजार में प्लास्टिक के फ्लैक्स का चलन बढ़ा है। बाजार में यह प्लास्टिक का तिरपाल 200 रुपये किलो से लेकर 500 रुपये प्रति किलो के दर से बिक रहा है। इनमें भी अलग-अलग क्वालिटी होती है। यह तिरपाल 1 से 2 साल तक चल जाता है। प्लास्टिक के तिरपाल पर आकर्षक डिजाइनिंग होती है, जो ग्राहकों को अपनी और आकर्षित करती है।
-
लोग को भा रहे प्रिंटेड रेनकोट
मेन बाजार स्थित दुकानदार प्रदीप ने बताया कि बारिश में छातफ्की तरह रेनकोट की भी मांग रहती है। स्कूली बच्चों से लेकर आफिस जाने वाले लोग तक रेनकोट खरीद रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक कई तरह के रेनकोट बाजार में लोगों को लुभा रहे हैं। कपड़े से बने रेनकोट कई डिजाइन व कई रंगों में उपलब्ध है। बच्चों के लिए कार्टून थीम और बड़ों के लिए प्रिंटेड रेनकोट भी मौजूद हैं। छोटे बच्चे प्रिंटेड रेनकोट को काफी पसंद कर रहे हैं। तरह-तरह की वेरायटी लोगों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें