कोसली। गांव कोसली में श्री नाथ सनातन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रूपनाथ ने की। बैठक में सुरेश कुमार को श्रीनाथ सनातन समिति का निर्विरोध प्रधान चुना गया। इस मौके पर रूपनाथ ने सुरेश कुमार को प्रधान पद की शपथ दिलाई व उन्होंने कहा कि श्रीनाथ सनातन समिति की जिले में एक अलग पहचान है।
विज्ञापन
नव नियुक्त प्रधान सुरेश कुमार ने सभी सदस्यों को आश्वासन दिलाया कि वह भविष्य में उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर दलबीर को महासचिव व बसंत कुमार को खजांची चुना गया। इस मौके पर प्रवीण पंघाल, कपिल, विक्की, अमन, जसबीर व अन्य सदस्य मौजूद थे।