फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: आज छह केंद्रों पर होगी सुपर 100 की परीक्षा

Mon, 13 Feb 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से मंगलवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सुपर-100 परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें विभाग द्वारा 2240 बच्चों के लिए छह केंद्रों की व्यवस्था की गई है। वहीं परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को विभाग की ओर से प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा के लिए विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी अधिकारी प्रयासरत हैं। विभाग की तरफ से राकवमावि रेवाड़ी, राबावमावि भाड़ावास गेट, रावमावि बावल, रावमावि कोसली, रावमावि जाटूसाना व रावमावि खोल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें