रेवाड़ी। सेक्टर-1 सोलहराही तालाब के पास स्थित प्राचीन इच्छापूर्ण चोले वाला हनुमान बाबा मंदिर में मंगलवार 9 सितंबर को 26वां सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या और भंडारे लगाया जाएगा।
पुजारी बिजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या से होगी। भजन प्रवाहक के रूप में गोपाल वर्मा और धर्मवीर फौजी अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।
यजमान अंकित लोहिया और प्राची लोहिया होंगे। शाम 7 बजे से भंडारे लगाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। मंदिर संस्थापक एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, प्रधान राम किशन गुप्ता व उनकी पूरी कार्यकारिणी मौजूद रहेंगे।