फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोले वाले हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया

Wed, 16 Sep 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मंदिर में भजन सुनते श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-1 सोलहराही स्थित प्राचीन इच्छा पूर्ण चोले वाले हनुमान मंदिर में मंगलवार शाम 38वां सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित बिजेंद्र भारद्वाज ने पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर संस्थापक एवं राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गोपाल वर्मा ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में बांधे रखा।
कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट सौरभ राव मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक रामौतार गौतम, रामौतार लाभा, भाजपा नेता दीपक मंगला, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, उपाध्यक्ष अंकित लोहिया, प्रधान बिल्लू पोसवाल, उपप्रधान चरण सिंह, नगर पार्षद रंजना भारद्वाज, रीना गुप्ता, पूर्व प्रधान रविंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें