फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सूर्य नमस्कार और योग का अभ्यास कराया

Wed, 14 Jan 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 29रेवाड़ी। ग्राम ढालियावास में जागरूकता रैली निकालती राजकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट् - फोटो : गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर–18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढालियावास में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव की प्रेरणा से किया गया। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी और डॉ. रेनू के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में योगाभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें आयुष विभाग के अतिथि डॉ. युधवीर, डॉ. राकेश, कमलेश और संगीता उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वयंसेविकाओं को सूर्य नमस्कार और विभिन्न योग के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा उनका अभ्यास कराया। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए योग के लाभों पर विशेष जोर दिया गया।
इसके बाद नागरिक अस्पताल के टीबी केंद्र से पधारी डॉ. विनीता ने स्वयंसेविकाओं को एरोबिक्स का प्रशिक्षण दिया। डॉ. सीमा ने टीबी रोग और डॉ. सुमन ने एचआईवी व एड्स के विषय में जानकारी साझा की। महाविद्यालय की स्टाफ सदस्य डॉ. सुनीता और डॉ. पूनम पुनिया ने स्वयंसेविकाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान एनएसएस थीम 2026 ‘डिजिटल साक्षरता’ के अंतर्गत ग्राम ढालियावास में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को डिजिटल साक्षरता और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक किया। साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें स्वयंसेविकाओं ने डिजिटल साक्षरता एवं सशक्तीकरण विषय पर रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें