फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंत्री ने भिवाड़ी मोड़ जंक्शन के विकास कार्य का किया शिलान्यास

Wed, 14 Jan 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 31रेवाड़ी। भिवाड़ी मोड जंक्शन के विकास कार्य का शिलान्यास करते हुए केंद्रीय पर्यावरण वन
विज्ञापन
भिवाड़ी। केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को भिवाड़ी मोड जंक्शन के विकास कार्य का शिलान्यास किया। करीब 5.42 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराया जाएगा। कार्यादेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विकास कार्यों के अंतर्गत जंक्शन पर 18 मीटर व्यास के ट्रैफिक सर्किल का निर्माण, सर्किल के चारों ओर चार लेन सीसी पेवमेंट का विकास किया जाएगा जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। साथ ही यातायात को सही दिशा देने हेतु ट्रैफिक आइलैंड्स का निर्माण, सजावटी स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना, उद्यानिकी एवं लैंडस्केपिंग कार्य किए जाएंगे। जंक्शन को एक विशिष्ट पहचान देने के लिए फीचर पिलर्स का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क संकेत एवं मार्गदर्शन के लिए गैंट्री बोर्ड व ओवरहेड साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, पूर्व विधायक तिजारा मामन सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीड़ा अतुल प्रकाश, पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशांत किरण सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें