रेवाड़ी। आरआरबी में जनरल बैंक ऑफिसर पद पर चयन होने पर सुकृति भारद्वाज को मिठाई खिलाते उनके बड़
रेवाड़ी। शहर की सुकृति भारद्वाज का चयन आरआरबी में जनरल बैंक ऑफिसर पद पर हुआ है। पिता सुनील कुमार हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर हैं जबकि माता सुनीता गृहिणी हैं।
सुकृति ने प्रारंभिक शिक्षा रेवाड़ी में ही प्राप्त की और शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बैंकिंग क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लक्ष्य के साथ उन्होंने निरंतर मेहनत की और कठिन प्रतियोगी परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। जनरल बैंक ऑफिसर का पद बैंकिंग क्षेत्र में जिम्मेदारी और प्रतिष्ठा का माना जाता है।