फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक वोट से अध्यक्ष निर्वाचित हुईं सुधा यादव

Mon, 09 Feb 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बीएमजी अंतरिक्ष टावर समिति की कार्यकारिणी के लिए हो रहे चुनाव। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीएमजी अंतरिक्ष टावर समिति की 2026 से 29 के लिए नई प्रबंधन कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को हुआ। इसमें प्रधान पद पर सुधा यादव ने एक मत से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सतवीर सिंह यादव ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया गया। अंतरिक्ष टावर के कुल 287 मतदाताओं में से 228 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के बाद देर रात मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। प्रधान पद के लिए सुधा यादव को 114 मत प्राप्त हुए, जबकि नीरज बाला को 113 मत मिले। एक मत निरस्त घोषित किया गया।
विज्ञापन

उपप्रधान पद पर लाली देवी 120 मतों के साथ विजयी रहीं, जबकि सरिता कुमारी को 103 मत मिले और 5 मत निरस्त रहे। महासचिव पद पर किशोर कुमार को 124 मत मिले, जबकि सरोज को 101 मत प्राप्त हुए और 3 मत निरस्त रहे।
सहसचिव पद पर सुरेंद्र सिंह 118 मत लेकर विजयी बने जबकि पल्लवी रानी को 105 मत मिले और 5 मत निरस्त हुए। खजांची पद पर विजय प्रकाश पांडे 120 मत लेकर विजयी रहे, जबकि रंजना (उगता सूरज) को 105 मत मिले और 3 मत निरस्त रहे।
-
ये बने हैं कार्यकारिणी सदस्य
कार्यकारिणी सदस्यों में रजनी (117), प्रमिला (115), सुमन (115), रेणु (109) और केला देवी (108) हाथ की घड़ी चुनाव चिन्ह पर विजयी रहीं, जबकि पूनम (111) उगता सूरज चिन्ह पर निर्वाचित हुईं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दिनेश वशिष्ठ, महेश वशिष्ठ, रमेश वशिष्ठ, उमेश भारद्वाज, सतपाल शर्मा, सूबेदार सतबीर प्रकाश, राजेश वत्स, नवीन यादव, दीपक शर्मा और रामकुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने सभी उम्मीदवारों और मतदाताओं का शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें