फोटो: संस्कार निर्माण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पुरुषार्थ का महत्व समझाते वक्ता व उपस
रेवाड़ी। वीर भगतसिंह युवा दल के तत्वावधान में एक निजी स्कूल में संस्कार निर्माण कार्यक्रम पुरुषार्थ बड़ा या भाग्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि जीवन में सच्ची सफलता भाग्य या किस्मत से नहीं, बल्कि पुरुषार्थ और मेहनत के बल पर ही प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि लक दो अक्षरों का, भाग्य ढाई अक्षरों का और किस्मत साढ़े तीन अक्षरों का शब्द है लेकिन जब चार अक्षरों की मेहनत जीवन में उतरती है तो सफलता स्वयं कदम चूमने लगती है।
उन्होंने कहा कि समाज में अनेक ऐसे उदाहरण हैं जिन्होंने साधारण परिवार से जीवन की शुरुआत की लेकिन निरंतर परिश्रम के बल पर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान युवा दल के उपप्रधान परवीन ठाकुर ने विद्यार्थियों को देशभक्ति गीतों पर एरोबिक्स का अभ्यास कराया जिससे बच्चों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।
स्कूल की प्राचार्या सुमनलता यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों को प्रतिदिन पुरुषार्थ और संस्कारों का महत्व समझाया जाता है जिसका परिणाम है कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षिका संजू यादव, निशा गुप्ता, सुमन राव, सुनीता शास्त्री, सुरेखा सैनी, किरण स्वामी, सोनू शर्मा और संतोष यादव का विशेष सहयोग रहा।