फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं : अनूप

विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। गांव गुगोढ़ में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते प
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र स्थित शहीद मेजर विकास यादव राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य अनूप सिंह ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।
विज्ञापन

योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास में भी सहायक होता है। प्रवक्ता बाल योगेश्वर ने सूर्य नमस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सूर्य नमस्कार एक संपूर्ण योग अभ्यास है जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ एकाग्रता और बौद्धिक क्षमता को भी बढ़ाता है।
उन्होंने कहा कि यह अभ्यास जीवन के प्रत्येक चरण में लाभकारी है और विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य का कैप्सूल है। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने शारीरिक शिक्षक नरेंद्र के निर्देशन में सूर्य नमस्कार की 12 कलाओं का अभ्यास किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें