स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। पाल्हावास स्थित शहीद रविंद्र कुमार पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणितज्ञ रामानुज को याद किया गया।
प्राचार्या शोभा रानी भारद्वाज ने बताया कि 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ रामानुज की जयंती है। इस अवसर पर विद्यालय में प्रगति ग्रुप के आईटी हेड आयुष सोनी मुख्य अतिथि रहे। आयुष सोनी ने कहा कि गणित का जीवन के हर क्षेत्र में इसका प्रयोग होता है हमें गणित को सरल और व्यावहारिक विषय समझकर इसका अध्ययन करना चाहिए।
इस मौके पर गणित विभाग से किरण यादव, मोना यादव और शोभा यादव ने विद्यार्थियों से गणित संबंधी एक्टिविटी करवाई जिनमें प्रमुख रूप से पोस्टर मेकिंग, चार्ट मेकिंग मॉडल मेकिंग, कविता वचन, भाषण प्रतियोगिता, स्किट और अंत में क्विज का आयोजन करवाया गया।