फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के 10231 विद्यार्थी बिना परीक्षा दिए होंगे पदोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण एक बार फिर से शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होने लगी हैं। इस बीच शिक्षा विभाग ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने के साथ दसवीं की परीक्षाएं रद्द कर दी है। इससे जिले के दसवीं कक्षा के 10231 विद्यार्थी इस साल बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में पदोन्नत हो जाएंगे। वहीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को झटका लगा है।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले में 10वीं कक्षा के 55 व 12वीं के 95 स्कूल हैं। इन स्कूलों में 10231 विद्यार्थी दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं जबकि 12वीं कक्षा में 11879 विद्यार्थी है। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से इनकी परीक्षाएं अप्रैल में ही कराई जानी थी, लेकिन कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर सरकार ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तय होगा परिणाम
कोरोना के कारण दसवीं कक्षा की परीक्षाएं नहीं होंगी। विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही 11वीं कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। दसवीं कक्षा का अंतिम परिणाम बोर्ड द्वारा विकसित वस्तुनिष्ठ तरीके के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए स्कूल की ओर से आंतरिक मूल्यांकन की रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। उसी आधार पर विद्यार्थी को नंबर मिलेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार का निर्णय सही है। इसके साथ ही अभिभावकों से आह्वान है कि कोरोना संक्रमण के चलते न केवल सावधानी बरतें बल्कि मास्क व सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, डीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें