फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी कर्मी ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कस्बे में वीरवार को एक कंपनी कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं छात्र की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अटेली निवासी करीब 30 वर्षीय मोहित कोसली के एक होटल में 20 मार्च से ठहरा हुआ था। वीरवार दोपहर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल के कर्मचारी ने कमरे को खुलवाना चाहा, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर देेखा तो वह पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि मोहित मुरादाबाद कंपनी में कार्य करता था। होटल में ठहरे जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पानी के टैंक में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत
एक अन्य घटना में गांव भूरियावास में करीब 11 वर्षीय छात्र कार्तिक की गांव में जनस्वास्थ्य विभाग के वाटर टैंक में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे टैंक से बाहर निकलकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें