रेवाड़ी। जयपुर मंडल के गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
दिल्ली सराय रोहिल्ला-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 7 जून को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीामाधोपुर, रींगस आदि स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो 6 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशन पर ठहराव करेगी।
जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो 1, 4, व 7 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी से होकर संचालित होगी। ट्रेन का मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा जो 31 मई व 3 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशन पर ठहराव होगा।
वाराणसी-साबरमती रेलसेवा जो 31 मई को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा से संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में अटेली, नारनौल, नीम का थाना, श्रीामाधोपुर, रींगस में ठहराव होगा।