फोटो : 2मोमेंटो के साथ सम्मानित हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। गांव तातारपुर इस्तमुरार स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को छात्रों के सम्मान के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। स्वच्छता और पौधरोपण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को अध्यापक अशोक, रवि, मनोज, सुषमा, पुनम यादव और प्रदीप ने सम्मानित किया।
15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिलास्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री नरबीर सिंह द्वारा विद्यालय की छात्राओं पूजा, मानसी, निकिता, अंशु और पायल को नेटबॉल प्रतियोगिता में नेशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
प्राचार्य विनोद मेहता ने बताया कि विद्यालय हर क्षेत्र खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। खेलों में विद्यालय के छात्र स्टेट और नेशनल स्तर पर नाम कमा रहे हैं जिनमें कोच रवींद्र, सुनील, अशोक और जसबीर का विशेष योगदान रहा।
इस दौरान अध्यापक रेणु, मंजीत, सुदेश, रवि, नीला गुप्ता, राजकुमार, अशोक, डीपीई जसबीर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।