फोटो: 08रेवाड़ी। साइबर ठगी करने के मामले में आरोपी बादल गाड़े उर्फ गोडे। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
- फोटो : आग बुझाने का प्रशिक्षण लेते युवा।
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने एक युवती को प्रोडक्ट रेटिंग के बदले मोटे मुनाफे का लालच देकर 1.16 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला इन्दौर के गांव बाराभाई निवासी बादल गाड़े उर्फ गोडे के रूप में हुई है।
पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रवक्ता की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गांव खालेटा निवासी एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि 10 अप्रैल को उसका संपर्क एक महिला से टेलीग्राम आईडी पर हुआ था।
उसे बताया गया था कि प्रोडक्ट को रेटिंग देकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। टेलीग्राम पर हुई बातचीत के आधार पर उसने बताए गए खाता नंबरों पर तीन बार में 1 लाख 16 हजार 462 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने पैसा रिफंड करने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।
पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव भागोरिया की ढाणी निवासी पवन कुमार, जिला झुंझुनू के परशुरामपुरा निवासी राहुल योगी, मध्य प्रदेश के जिला इंदौर के गांव बाराभाई लालबाग निवासी नितान्शु होलकर व झुंझुनू के गांव पुजारी की ढाणी निवासी गोविंद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी बादल ने आरोपी नितांशु होलकर से बैंक खाता लेकर कमीशन के आधार पर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।