कुंड। गांव पुंसिका स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में इको क्लब के अंतर्गत चल रहे समर कैंप के छठे दिन जलसंरक्षण पर जोर दिया। मुख्याध्यापक डॉ. महेश कुमार ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण हेतु जागरूक एवं प्रेरित करना है।
इस गतिविधि के अंतर्गत इको क्लब प्रभारी सुनील कुमार ने प्रार्थना सभा पर पानी को व्यर्थ बहाने से बचाव और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्याध्यापक डाॅ. महेश कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के फूलदार, फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। मुख्याध्यापक ने अपने संबोधन में पौधों की महत्ता के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक मनुष्य को बारिश के मौसम और शुभ अवसर पर पौधे जरूर लगाने चाहिए और दो साल तक देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, जगबीर,अंजू , किरण , लक्ष्मी, सुमन और सोनम मैडम उपस्थित थी।