फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसपी ने थाना और चौकियों का किया निरीक्षण

Sun, 07 Jul 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने थाना शहर और पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा बैठक कर पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज गोकल गेट, भाड़ावास गेट, जगन गेट, बस स्टैंड, कानोड़ गेट को दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने थाने के रिकॉर्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही थाने व चौकियों की बैरेक, मेैस व मालखाना से लेकर प्रत्येक कमरे की साफ सफाई का भी जायजा लिया। इस दौरान अपेक्षित सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध समीक्षा बैठक में पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक शहर, व सभी चौकी इंचार्ज को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करने और लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पीओ, बेल जंपर अपराधियों को गिरफ्तार करने, मुकदमे की जांच लंबित न रखने, अवैध हथियार रखने और मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें