फोटो : 10नशा ना करने की शपथ लेते बच्चे। स्रोत : पुलिस
- फोटो : स्रोत-विद्यालय
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने शनिवार को सरकारी स्कूल गांव मस्तापुर, पाल्हावास व रोहड़ाई में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही नशा नहीं करने की शपथ दिलाई।
निरीक्षक रामपाल ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है।