नशा ना करने की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। नशा मुक्त अभियान के तहत सोमवार को गांव कोसली और भाकली स्थित सरकारी स्कूलों में पुलिस टीम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साइबर अपराध बचाव की भी जानाकरी दी। टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा शरीर, परिवार और समाज तीनों के लिए नुकसानदायक है। युवाओं का भविष्य बर्बाद कर देता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और अपने सपनों पर ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।
पुलिस टीम ने कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वाहन दिखाई दे तो तुरंत डायल 112 या हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अंत में विद्यार्थियों ने नशे और साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ ली।