फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्रों को नशा, साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों पर किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो: 17रेवाड़ी। गांव बिठवाना के राजकीय स्कूल में छात्रों को नशे, साइबर क्राइम और ट्रैफिक निय - फोटो : ramban news
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम और दुर्गा शक्ति टीम ने संयुक्त रूप से मंगलवार को गांव बिठवाना के राजकीय स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता और नशा मुक्ति टीम के एएसआई जितेंद्र कुमार ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव, महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराध, साइबर क्राइम, उनसे बचाव और कानूनों की जानकारी दी। पोक्सो एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम और अपराधों में सजा के प्रावधानों को भी विस्तार से समझाया गया।
पुलिस टीम ने छात्रों को खेल और पढ़ाई से जुड़े रहने, नशे से दूर रहने और नशे के शिकार लोगों के पुनर्वास के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान हरियाणा के 12 जिलों की साइकिल यात्रा कर रेवाड़ी पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारी सुभाष चंद्र भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा दुश्मन है और युवाओं को इससे बिल्कुल दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम में ट्रैफिक नियमों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस ने विद्यार्थियों से हेलमेट पहनने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने की अपील की। साइबर सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन 1930 और शिकायत पोर्टल के बारे में बताया।
विज्ञापन

टीम ने छात्रों को डायल-112 और दुर्गा शक्ति एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने की भी सलाह दी। पुलिस का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे ताकि युवा नशे और अपराधों से दूर रहकर सुरक्षित समाज बनाने में सहयोग कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें