फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित

Mon, 08 Jul 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। गांव बनीपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ईको क्लब की ओर से सात दिवसीय समर कैंप का समापन रविवार को किया गया। क्लब की प्रभारी सुषमा ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, ई-कचरा कम करें, ऊर्जा और पानी बचाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


विद्यालय की प्राचार्य डॉ. शालिनी पुरोहित ने पौधरोपण करके विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस कैंप में विद्यार्थियों ने गांव के आसपास भ्रमण कर गांव की परंपरा और हस्तशिल्प के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉ. बबीता वर्मा ने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की। प्रवक्ता रिंकू ने जलसंरक्षण पर जोर दिया। पर्यावरण पर पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सत्येंद्रा, लख्मीचंद और रोहतास ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रखकर प्रत्येक गतिविधि को पूरा करने में सहयोग दिया। मिशन लाइफ के लिए इको क्लब के माध्यम से इस समर कैंप में विद्यार्थियों ने बेहद ही रोचक तरीके से प्रत्येक गतिविधि को पूरा किया और कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। भविष्य में ऐसे समर कैंप वास्तव में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें