फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली

Mon, 08 Jul 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। सर्कुलर स्थित शिव मंदिर से रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यात्रा शुरू होने से पहले पं. बाबू लाल पराशर ने भगवान की विधिवत पूजा की। सभी भक्तों ने रथ में झाड़ू लगाकर भगवान का आह्वान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से भगवान को भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान किया। इसके बाद भगवान नगर भ्रमण पर निकले। क्षेत्रवासियों ने घर के सामने भगवान की पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। भ्रमण के बाद भगवान को फिर मंदिर में विराजमान किया गया। रथयात्रा के बाद मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें