फोटो : 9कॉलेज परिसर में पौधरोपण करते पुलिस व कॉलेज स्टॉफ। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : स्रोत-विद्यालय
कोसली। डीएसपी कोसली विद्यानंद ने सरकारी कॉलेज कोसली में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस दौरान साइबर क्राइम, महिलाओं से अपराध से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके बाद पौधरोपण किया गया।
डीएसपी विद्यानंद ने कहा कि अक्सर युवा आपराधिक गैंग के लुभावने झांसे में आकर आपराधिक कृत्य को अंजाम देते हैं। युवा अपराधियों के झांसे में ना आए कानून का सम्मान करें। अपराधियों से दूरी बनाए रखें। युवा देश का भविष्य हैं।
डीएसपी विद्यानंद ने नशा मुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ें तथा नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है। नशा बेचने वालों की सूचना निसंकोच होकर हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं डायल 112 पर दें।
महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने बताया कि जिले के हॉटस्पॉट पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा का अहसास हो।