फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Thu, 19 Nov 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नशे से दूर रहने की शपथ लेेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
कोसली। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में मंगलवार को एनएसएस की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता व्याख्यान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ. सरिता दहिया ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। इसके कारण परिवार और समाज में भी कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित सदस्यों को स्वयं नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई।
प्राचार्य संजीव कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना समय की जरूरत है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रीता कुमारी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें