फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को बुनियाद लेवल-2 के परिणाम का इंतजार

Sat, 15 Feb 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मिशन बुनियाद लेवल-2 के परीक्षा परिणाम आने में विलंब से आगे का शेड्यूल गड़बड़ हो गया है। विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार है। अब लेवल-3 की परीक्षा कब शुरू होगी, इसकी जानकारी विभाग को भी नहीं है।
अधिसूचना के मुताबिक 7 फरवरी को दूसरे चरण का परिणाम जारी होना था और 11 फरवरी से तीसरे चरण की शुरुआत होनी थी, लेकिन 12 फरवरी तक दूसरे चरण का परिणाम ही नहीं आया, ऐसे में तीसरा चरण शुरू होने की तिथि भी बीत चुकी है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इसी सप्ताह में परिणाम जारी हो सकता है। यदि परिणाम जारी हुआ तो अगले सप्ताह में तीसरा चरण शुरू हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में तीसरे चरण में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए परेशानी भी बढ़ेगी। जिले में दूसरे चरण में बुनियाद लेवल-2 की जिला स्तरीय परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित हुई थी। परीक्षा में 767 में से 715 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अब परिणाम जारी होने के बाद मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में यहां हैं मिशन बुनियाद केंद्र : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल ।



केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से दी जाती है कोचिंग

विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। ऑनलाइन कोचिंग के लिए विभाग की ओर से विद्यार्थियों को टैबलेट भी दिए जाते हैं। इस माध्यम से विद्यार्थी कोचिंग लेते हैं। ऑफलाइन कोचिंग के लिए केंद्रों में विभाग द्वारा ही टीवी सेट की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा ड्रेस और किताबें भी विभाग की ओर से दी जाती हैं। इसके साथ ही बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट के साथ ही बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है।
विज्ञापन


मिशन बुनियाद का यह था शेड्यूल

लेवल-2 परीक्षा 28 जनवरी 2025

लेवल-1 परीक्षा परिणाम 20 जनवरी 2025

लेवल-2 परीक्षा परिणाम 07 फरवरी

लेवल-3 परीक्षा ओरिएंटेशन प्रोग्राम 11 फरवरी

लेवल-3 परीक्षा परिणाम 20 मार्च

काउंसलिंग 25 मार्च

बैच शुरू 7 अप्रैल
वर्जन
मिशन बुनियाद लेवल-2 का परीक्षा परिणाम किसी कारण से स्थगित कर दिया गया है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह में परिणाम जारी हो सकता है। जिले में लेवल-1 में कुल 767 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की है। - रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें