संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित 38वें उत्तर-पश्चिम अंतरविश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2025 में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर किया। विश्वविद्यालय की टीम ने कुल 26 प्रतियोगिताओं ने भाग लिया था।
आईजीयू की टीम ने 3 प्रतियोगिताओं में तृतीय और 4 प्रतियोगिताओं में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। 3 प्रतियोगिताएं (वन एक्ट प्ले, इंस्टॉलेशन, वेस्टर्न सोलो) राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए क्वालिफाई हुई हैं। टीम इंचार्ज डॉ. सुशांत यादव ने भी सभी को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतियोगिताओं में वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता में निकिता (एमएससी केमिस्ट्री), गजानंद (एमए इकोनॉमिक्स), रजत कुमार (एमए योग), नेहा यादव (एमए पॉलिटिकल साइंस), विशाल सैनी (बीटेक), नेहा गोरा (एमएससी मैथमेटिक्स), मानसी (एमकॉम ऑनर्स), हितेश (एमबीए), लक्षित (बीटेक) रहीं। वहीं, इंस्टॉलेशन प्रतियोगिता में वृंदा सैनी (एमकॉम ऑनर्स), मुस्कान (एमएससी साइकोलॉजी), रवि (एमसीए), मोहित कुमार रहे। (एमएससी केमिस्ट्री), वेस्टर्न वोकल सोलो प्रतियोगिता आशुतोष (बी.टेक), चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य में हेमलता (एमएससी बॉटनी), गीता (एम.कॉम), विधि (बी.टेक), अंजलि (एमए योग), एकता (एमएससी मैथमेटिक्स), संजोगिता (एमए हिस्ट्री), अंशुल (एमए पॉलिटिकल साइंस), पूर्वी (बीकॉम, आरडीएस पीजी कॉलेज), निक्की यादव (बी.एससी, आरडीएस कॉलेज), शालिनी (बीकॉम, आरडीएस पीजी कॉलेज), सिमरन (एमएससी साइकोलॉजी), अंजलि (बीकॉम, केएलपी), रही। वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में वृंदा सैनी (एमकॉम ऑनर्स), आशुतोष (बीटेक), विपिन कुमार (बीएड), विनिता (एमए. इंग्लिश), चंचल शर्मा (एमएससी मैथमेटिक्स), अवनी कुकरेती (बीटेक) रही। रंगोली प्रतियोगिता में पल्लवी (बी.एससी, केएलपी कॉलेज), वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रीति यादव (एमए. हिस्ट्री), मुस्कान कुमारी (एम.कॉम) शामिल है।