रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना में सोमवार को टैलेंट सर्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने कला, संगीत, नृत्य और थिएटर के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी हुई क्षमताओं को उजागर करती हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
निर्णायक मंडल में संजय, वंदना, पूनम, सरिता, तेजपाल, सुरेन्द्र मोरवाल और अनीता शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा ने किया, जबकि सभी व्यवस्थाओं को संभालने में अशोक कुमा की अहम भूमिका रही।
-
ये रहे परिणाम
दृश्य कला (द्वितीय) - जीएमएस परखोतमपुर
दृश्य कला (त्रीय) - जीएमएस परखोतमपुर
नृत्य (लोक) - पीएमश्री जीएसएसएस पाल्हावास
संगीत (शास्त्रीय) - पीएमश्री जीएसएसएस पाल्हावास
समूह 9 से 12
लोक हरियाणवी समूह नृत्य -पीएमश्री जीएसएसएस पाल्हावास
समूह नाट्य - जीएमएसएसएस जाटूसाना