फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाई पर जाने के लिए जुनून पैदा करें विद्यार्थी : जेपी

Thu, 02 Mar 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बावल कॉलेज में दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो. जेपी यादव का स्वागत करतीं प्रोफेसर। संवाद
विज्ञापन
बावल। राजकीय महाविद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि रहे इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (आईजीयू) के कुलपति डॉ. जेपी यादव का कॉलेज में पहुंचने पर प्राचार्य अर्चना सुट्टा और स्टाफ ने स्वागत किया। कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र और छात्राओं को स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री प्रदान की गई। कुलपति डॉ. जेपी यादव ने कहा कि आगे आने वाला समय छात्रों के लिए कठिन परिश्रम और मेहनत का है। भविष्य के राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों का योगदान अतुलनीय रहेगा। ऊंचाई पर जाने के लिए जुनून पैदा करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव से पर्यावरण बचाने के लिए तकनीक विकसित करना होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण पर काम करने की शपथ भी दिलाई और कहा कि सभी को अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने सभी डिग्री धारकों से कहा कि तुम्हें वैज्ञानिकों की जीवनी पढ़नी चाहिए। ताकि आगे का मार्गदर्शन अच्छा मिल सके।
प्राचार्य अर्चना सुट्टा ने कॉलेज का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह कॉलेज 1 जुलाई 1974 को जनता कॉलेज के नाम से बना था। 14 जनवरी 1980 को जमीन अधिग्रहण करके इस राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की गई। इसमें कला वाणिज्य और विज्ञान की कक्षाएं लगती हैं। उन्होंने कहा कि 82 प्रतिशत कॉलेज का परिणाम अच्छे परिणाम को दर्शाता है। इसके लिए उन्होंने कॉलेज प्रशासन को बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्या अर्चना सुट्टा, प्रो. दिलीप कुमार, महेश कुमार, ममता गुप्ता, रेखा देवी, पूनम देवी खेल अधिकारी, हरिप्रकाश खरखड़ा, शहीद कॉलेज का स्टाफ और छात्र और छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें