फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी आज जमा करें फीस

Sun, 26 Jul 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष (यूजी) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सोमवार को अंतिम अवसर है। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर अपना दाखिला पक्का कराना होगा। यदि किसी विद्यार्थी ने तय समय सीमा तक शुल्क जमा नहीं किया तो उसका दाखिला निरस्त माना जाएगा। साथ ही संबंधित सीट अगली मेरिट सूची में शामिल की जाएगी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग के कार्यक्रम के अनुसार पहली मेरिट सूची के दाखिले पूरे होने के बाद मंगलवार को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। बुधवार को दूसरी फाइनल मेरिट सूची प्रकाशित होगी। दूसरी सूची में चयनित विद्यार्थियों को 30 जुलाई से 8 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कराने का अवसर मिलेगा।
जिले के खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। कॉलेज में बीए की 320 सीटों के लिए 179 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

बीकॉम की 160 सीटों के लिए 86, बीएससी फिजिकल साइंस की 80 सीटों के लिए 22 तथा बीएससी (सिंगल मेजर) केमिस्ट्री की 40 सीटों के लिए 31 विद्यार्थियों के नाम पहली सूची में शामिल किए गए हैं।
राजकीय महाविद्यालय कोसली में भी पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है। यहां बीए की 240 सीटों के लिए 156 विद्यार्थियों, बीकॉम की 80 सीटों के लिए 24 विद्यार्थियों, बीएससी (जीव विज्ञान) की 80 सीटों के लिए 64 तथा बीएससी (भौतिक विज्ञान) की 160 सीटों के लिए 61 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
कॉलेज प्रशासन ने पहली मेरिट सूची में चयनित सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना निर्धारित अवधि के भीतर प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करें, ताकि आगे की प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

खाली सीटों के लिए 4 अगस्त से शुरू होगी ओपन काउंसिलिंग
विभाग ने स्पष्ट किया है कि पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद भी यदि कॉलेजों में सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें भरने के लिए 4 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए नए आवेदकों को मौका दिया जाएगा। नए आवेदन करने के लिए एडमिशन पोर्टल 5 अगस्त से दोबारा खोला जाएगा। इसके बाद 6 से 12 अगस्त तक विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश ले सकेंगे। वहीं 13 से 19 अगस्त तक दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के अलावा प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। कॉलेजों ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे मेरिट सूची में नाम आने के बाद समय पर फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

वर्जन
पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी 27 जुलाई तक फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करें। दूसरी मेरिट सूची 29 जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थियों को 30 जुलाई से 8 अगस्त तक शुल्क जमा कराने का अवसर मिलेगा।-त्रिदेव, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें