फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेट परीक्षा में विद्यार्थियों ने बताया मिला-जुला अनुभव

विज्ञापन
फोटो : 5सेट की परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मंगलवार को स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट (सेट) परीक्षा का दूसरा दिन रहा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में भाग लिया। विद्यार्थियों ने बताया कि कुछ विषय आसान रहे तो कुछ में थोड़ी कठिनाई महसूस हुई लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा संतोषजनक रही।
विज्ञापन

मंगलवार को 9वीं कक्षा की साइंस, 10वीं की हिंदी, संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, पंजाबी, पीएचवाई और एनएसक्यूएफ की परीक्षाएं ली गईं। वहीं 11वीं कक्षा की हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी और हिंदी कोर व इलेक्टिव विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, फाइन आर्ट, म्यूजिक और फिजियोलॉजी की परीक्षा दी।
बिठवाना स्थित पीएम श्री विद्यालय के प्राचार्य दुष्यंत सिंह ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग की तरफ से सभी परीक्षा केंद्रों पर उचित व्यवस्थाएं की गई हैं और परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी स्कूल मुखियाओं को यह निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा समाप्त होने के बाद निर्धारित समय सीमा में परिणाम पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके साथ ही सभी विद्यालयों में परीक्षा की निगरानी के लिए विद्यालय मुखियाओं की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें