फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों को मिलेंगे रोडवेज बस के पास

Sat, 27 Sep 2025 07:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों को परिवहन सुविधा देने का निर्णय शिक्षा निदेशालय ने लिया है। जिले में इन स्कूलों के 8 हजार विद्यार्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों के पास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक अब विद्यार्थियों को रोडवेज विभाग की ओर से विशेष पास उपलब्ध कराए जाएंगे। बस में चढ़ते समय विद्यार्थी अपना पास दिखाकर सफर कर सकेंगे। इससे सुविधा से जिले के 8 हजार विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जिन्हें रोजाना स्कूल आने-जाने में किराया देना पड़ता था।
पहले इस योजना में पूरा भुगतान विद्यालयों को करना होता था और कई बार इसका हिसाब-किताब छात्रों से लिया जाता था। अब नए आदेश के तहत न तो विद्यालयों को भुगतान करना होगा और न ही छात्रों से कोई शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रों को पास बनाने के लिए विद्यालय प्राचार्य की ओर से शिक्षा ग्रहण करने का प्रमाण देना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। संवाद
एक दिन में केवल एक बार ही पास का उपयोग कर सकेंगे

निदेशालय ने साफ कर दिया है कि विद्यार्थी एक दिन में केवल एक बार ही पास का उपयोग कर सकेंगे। यानी छात्र सुबह विद्यालय जाते समय और दोपहर या शाम को लौटते समय ही इस पास का इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर छात्र किसी अन्य काम से अतिरिक्त यात्रा करना चाहते हैं तो उन्हें सामान्य टिकट लेना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों से शहर के विद्यालयों में पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए यह निर्णय किसी वरदान से कम नहीं है। पहले रोजाना किराए का बोझ उन पर भारी पड़ता था लेकिन अब पास से यह परेशानी दूर हो जाएगी। छात्र-छात्राओं का कहना है कि इस योजना से उन्हें शिक्षा जारी रखने में बड़ी मदद मिलेगी।
विद्यालय प्रबंधन को भी होगा फायदा

नई व्यवस्था से विद्यालयों को भी राहत मिलेगी। पहले उन्हें रोडवेज विभाग को पेमेंट करने में दिक्कत आती थी। कई बार बकाया राशि के कारण परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब भुगतान की जिम्मेदारी सीधे सरकार और रोडवेज विभाग की होगी। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम शिक्षा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। मुफ्त यात्रा सुविधा से छात्रों की उपस्थिति भी बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों से पढ़ाई करने आने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा होगा।


वर्जन
पीएमश्री स्कूल के विद्यार्थियों के लिए यह योजना शिक्षा जारी रखने में मददगार साबित होगी। अब उन्हें रोजाना आने-जाने में होने वाले खर्च की चिंता नहीं होगी। शिक्षा विभाग के नए आदेश के तहत अब छात्रों को रोडवेज विभाग की ओर से विशेष बस पास उपलब्ध कराए जाएंगे।-दुष्यंत सिंह, प्राचार्य, पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें