रेवाड़ी। परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित कार्यालय पर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 65 लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।
जनसुनवाई के दौरान कुल 117 नागरिकों ने समस्याएं रखीं। इनमें अधिकांश समस्याएं बिजली, पानी, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा स्थानीय स्तर की नागरिक सुविधाओं से संबंधित थीं।
डॉ. खोला ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तुरंत संपर्क कर कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया। शेष समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
डॉ. सतीश खोला ने बताया कि उन्होंने कहा कि नागरिकों की फीडबैक को योजनाओं की प्रभावशीलता का सबसे बड़ा पैमाना माना जा रहा है। इसी आधार पर आज प्राप्त समस्याओं और उनके निवारण की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित की गई है।
स्टेट कोऑर्डिनेटर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी पात्र नागरिक को योजना से वंचित न किया जाए और सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को घर-घर योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
जनसुनवाई में आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डॉ. सतीश खोला का आभार जताया और कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से जनता का सरकार पर विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।