फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को दी सेना में कॅरियर के अवसरों की जानकारी

Tue, 29 Sep 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल प्रताप सिंह का स्वागत करते स्कूल स्टाफ। स्त्रोत: स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में सोमवार को कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भारतीय सेना में कॅरिअर के अवसर और युवा प्रेरणा विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को सेना में कॅरिअर के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल प्रताप सिंह गढ़वाल राइफल्स, लैंसडाउन ने विद्यार्थियों से संवाद किया। अध्यक्षता प्राचार्य मनोज कुमार ने की। उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल प्रताप सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना में उपलब्ध एनडीए, सीडीएस, तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस) समेत विभिन्न प्रवेश योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेना में कॅरिअर रोजगार के साथ अनुशासन, नेतृत्व, जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा का अवसर भी प्रदान करता है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प, मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। फिटनेस का संदेश देते हुए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
साथ ही नशे और सोशल मीडिया की लत से दूर रहने की सलाह दी। विद्यार्थियों ने सेना में प्रवेश से जुड़े सवाल पूछे, जिनका लेफ्टिनेंट कर्नल ने जवाब दिया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें