फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीजी की पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 6 अगस्त तक जमा कर सकेंगे फीस

Sun, 04 Aug 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले के लिए 2 अगस्त को पहली श्रेष्ठता सूची (मेरिट लिस्ट) जारी हो गई। इस सूची में जिन विद्यार्थियों के नाम हैं वे 6 अगस्त तक फीस जमा कर सकते हैं। वहीं, दूसरे चक्र की फिजिकल काउंसिलिंग में वे विद्यार्थी भाग ले सकते हैं जो पहली मेरिट लिस्ट में रह गए। इनके लिए 8 अगस्त को ही शाम के समय ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल ओपन होगा, वंचित रहे विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
9 से 16 अगस्त तक फिजिकल काउंसलिंग होगी, इसमें 100 रुपये लेट फीस लगेगी। 17 अगस्त से 24 अगस्त तक हर दिन के हिसाब से लेट फीस लगेगी। जिले के 6 सरकारी कॉलेज सहित 3 एडेड कॉलेजों की 580 सीटों पर दाखिले होंगे। इनमें कॉमर्स में सर्वाधिक 180 सीटें और उसके बाद भूगोल व राजनीति विज्ञान में 120-120 सीट है, जबकि हिंदी, संस्कृत, मैथ व एमसीए में 40-40 सीट है।
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 में एमकॉम में 60 सीट, एमएससी भूगोल में 40, राजकीय महाविद्यालय बावल में एमए संस्कृत में 40, राजकीय महाविद्यालय पाली में एमसीए में 40, राजकीय महाविद्यालय कोसली में एमएससी गणित में 40, राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में एमए राजनीति विज्ञान में 40, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में एमकॉम में 40, केएलपी महाविद्यालय रेवाड़ी में एमकॉम में 40, एमएससी भूगोल में 40 और आरडीएस महाविद्यालय रेवाड़ी में एमए हिंदी में 40, एमए राजनीति विज्ञान में 40, एमकॉम में 40 और एमए इतिहास में 40 सीट हैं।
विज्ञापन


वर्जन

पहली श्रेष्ठता सूची (मेरिट लिस्ट) जारी हो गई है। इसमें जिनका नाम आया है, उनको फोन के माध्यम से सूचना दी जा रही है। पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को 6 अगस्त तक ऑनलाइन फीस भरनी होगी।-प्रो. सत्येंद्र सिंह, एडमिशन नोडल अधिकारी, सेक्टर-18 गर्ल्स पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें