फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी सरकार की रीढ़, हर समस्या का कराएंगे समाधान : प्रशांत

Sun, 04 Aug 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 1रेवाड़ी। गंज बाजार-कटला बाजार में लगे सीसीटीवी का उद्घाटन करते भाजपा नेता प्रशांत सन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गल्ला व्यापार समिति गंज व कटला बाजार की ओर से बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रशांत उर्फ सन्नी यादव रहे। अध्यक्षता पीईबी के पूर्व प्रधान सत्येंद्र प्रसाद टपूकड़ा ने की।
समिति के प्रधान हेमंत अग्रवाल, उप प्रधान रमेश अग्रवाल, सचिव राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम दास अग्रवाल, सहसचिव गोपाल अग्रवाल व संरक्षक किशन लाल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रशांत उर्फ सन्नी यादव ने कहा कि व्यापारी सरकार की रीढ़ हैं। व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं, उनका प्राथमिकता पर समाधान होना आवश्यक है। सरकार की ओर से जो भी मदद हो सकेगी वह दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के घोषणा पत्र में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान रखा जाएगा। प्रधान हेमंत अग्रवाल ने कहा कि हर काम सरकार व प्रशासन के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते। व्यापारिक संस्थाएं अपने स्तर पर भी प्रयास करके बाजारों को बेहतर बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि सन्नी यादव ने बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने में जो सहायता की है, व्यापारी वर्ग उनका आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सात कैमरे लगने से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर संदीप खंडेलवाल, ऋषि सिंघल, सोहेल गुप्ता, एडवोकेट नवीन गुलाटी, अजीत मिश्रा गम्पू, सुनील यादव, लाला पहलवान, अमित गुप्ता, संयुक्त व्यापार संगठन से अनिल अरनेजा, श्याम दुआ, विपिन अग्रवाल, जवाहर, मुकेश जैन, नीरज गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, पवन बंसल, नवीन सोनी, दीपेश भार्गव, राजेश दत्त, विकास गुप्ता, गंज बाजार कटला बाजार से परमप्रीत कालड़ा, दीपक मित्तल, संदीप गर्ग, अनिल गुप्ता, दीपक मोदी, त्रिलोक चंद, मोहित, उमेश गुप्ता, विपिन गोयल, रिंकू, संजय, प्रमोद गुप्ता, आनंद स्वरूप, देव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें