फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएमएमएस परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों ने शुरू की तैयारी, घर पर बना रहे पढ़ाई का शेड्यूल

Tue, 10 Nov 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों ने तैयारी शुरू कर दी है। विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। वे समय-सारिणी बनाकर उसी के हिसाब से पढ़ाई कर रहे हैं। कोई गणित और मानसिक योग्यता के प्रश्नों का अभ्यास कर रहा है तो कोई पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल कर अपनी तैयारी को मजबूत बना रहा है।
विज्ञापन

एनएमएमएस परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक हर माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
इस प्रकार विद्यार्थियों को सालाना 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी प्रतिदिन पढ़ाई के लिए अलग-अलग समय निर्धारित कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय विशेष रूप से अभ्यास किया जा रहा है। शिक्षक भी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम दोहराने, महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करने और समय प्रबंधन पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थी नियमित रूप से मॉक टेस्ट भी हल कर रहे हैं।
दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी तीन प्रतिशत सीटें आरक्षित
योजना में पिछड़ा वर्ग-ए के विद्यार्थियों के लिए 16 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग-बी के लिए 11 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिए 20 प्रतिशत और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। शेष सीटों पर सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ संबंधित प्रमाण-पत्र भी अपलोड करने होंगे। आवेदन में नाम और जन्मतिथि आधार कार्ड में दर्ज विवरण के अनुसार भरना होगा। आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों को संबंधित प्रमाण-पत्र के आधार पर श्रेणी की जानकारी दर्ज करनी होगी।

वर्जन :
एनएमएमएस परीक्षा विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का अच्छा अवसर है। विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए। गणित और मानसिक योग्यता के प्रश्नों का अधिक से अधिक अभ्यास करें। घर पर पढ़ाई का समय निर्धारित कर पुराने प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट हल करें। इस छात्रवृत्ति से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में काफी मदद मिलेगी।-अशोक कुमार नामवाल, डीएमएस, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें