फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईआईटी में एडमिशन लेकर बेहतर रोजगार पाएं विद्यार्थी

विज्ञापन
सुरेंद्र कुमार, प्राचार्य
विज्ञापन
बारहवीं पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) एक बेहतर विकल्प है। इसमें एडमिशन लेकर वैज्ञानिक, रिसर्चर, टेक्नोलॉजिस्ट और इंजीनियर बन सकते हैं। भारत का पहला आईआईटी संस्थान आईआईटी खड़गपुर था जिसे भारत सरकार ने 1951 में स्थापित किया था। आज भारत में कुल 23 आईआईटी हैं। जिनसे प्रतिवर्ष हजारों विद्यार्थी वैज्ञानिक, रिसर्चर, टेक्नोलॉजिस्ट और इंजीनियर बनकर निकलते हैं। इस बारे में जानिए जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना, रेवाड़ी के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार की राय:
विज्ञापन

आईआईटी में कैसे लें एडमिशन
विद्यार्थियों को आईआईटी कॉलेज में दाखिला के लिए जेईई मेन्स की परीक्षा पास करना जरूरी है। उसके बाद अच्छी रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जेईई एडवांसड की परीक्षा देते हैं। इसे पास करने वाले टॉप विद्यार्थियों को आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी कॉलेज में अलग-अलग कोर्स होते हैं जिन्हें ब्रांचेज कहते हैं। जैसे सिविल इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, मेकैनिकल, कंप्युटर साइंस ब्रांच आदि। जो बच्चे उच्च रैंक प्राप्त करते हैं, उन्हें बीटैक के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग मिलती है। जबकि कम रैंक वालों को मैकेनिकल, सिविल जैसी ब्रांच में पढ़ना पड़ता है। हालांकि, ब्रांच का चयन अभ्यर्थी पर निर्भर करता है लेकिन आईआईटी में कंप्यूटर साइंस जैसी ब्रांच में दाखिला लेना काफी मुश्किल है।

दाखिले के लिए योग्यता
आईआईटी करने के लिए विज्ञान वर्ग से 12वीं पास होना जरूरी है। 12वीं में फिजिक्स या गणित का होना बहुत ही जरूरी है, जबकि तीसरे विषय के रूप में केमिस्ट्री या बायोटेक्नोलॉजी जरूरी है। इसके साथ ही आईआईटी में जाने के लिए 12वीं में 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए। हांलाकि एससी कैटेगिरी के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन


आईआईटी के लिए अच्छे कॉलेज
इसके लिए भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बोम्बे, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी रोपड़ व आईआईटी इंदौर शामिल हैं।

प्रेक्टिकल काफी जरूरी
आईआईटी के सपने देखने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेक्टिकल काफी जरूरी होता है। आईआईटी में अगर आप सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो विभिन्न जगहों पर चल रहे भवन निर्माणों पर जाकर इंजीनियर से प्रेक्टिकली ज्ञान अर्जित करना चाहिए। मसाला बनाने के लिए कितना सीमेंट चाहिए और कितनी रोड़ी यह सारी चीजें आप को सीखने की जरूरत है। इसके अलावा आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आप को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। इसके लिए आप स्वयं भी कंप्यूटर खरीदकर पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें