रेवाड़ी। विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में अहीरवाल हेरिटेज संस्था की तरफ से मीरपुर स्थित राव तेज सिंह हवेली में फोटो एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 20 से अधिक स्कूलों व कॉलेजों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और ऐतिहासिक हवेली का भ्रमण भी किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता के समूह-1 (कक्षा 8 तक) में अर्पणा प्रथम, दक्षिता द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं समूह-2 (कक्षा 9 से 12) में भावी प्रथम, हीरल द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। ड्राइंग प्रतियोगिता के समूह-1 में हिमांशु प्रथम, दामोदर द्वितीय और पवन तृतीय स्थान पर रहे।
ड्राइंग प्रतियोगिता के समूह-2 में नैंसी (राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहू) प्रथम, आश्लेषा (गोल्डन वैली स्कूल) द्वितीय और रघुनंदन (श्री कृष्णा स्कूल) तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में फोटो प्रदर्शनी का नेतृत्व संस्था के सचिव मुकेश सुल्तानिया ने किया। संस्था की अध्यक्षा प्रियंका यादव ने बताया कि रेवाड़ी के वरिष्ठ कलाकार अमन राव द्वारा बनाई गई विरासत विषयक पेंटिंग्स ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। इन चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने क्षेत्र के इतिहास को समझा।
गांव की सरपंच संजू देवी ने भविष्य में भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर नंबदार एसोसिएशन के प्रधान उदय राज, वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश मस्तान, सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) मनजीत सिंह, पेटी ऑफिसर भुंदर सिंह, सरपंच कानवाली अमित सिंह, मेजर चेतन यादव व सूरज भान उपस्थित रहे।
राव तेज सिंह हवेली में प्रदर्शनी देखते विद्यार्थी। स्रोत : संस्था