फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोर्स और दाखिला प्रक्रिया जानने पहुंच रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
फोटो: 15रेवाड़ी। कोसली ​स्थित राजकीय महाविद्यालय में दा​खिले के लिए आवेदन करते विद्यार्थी। स्
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में 1 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। राजकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थापित हेल्प डेस्क से जानकारी लेते नजर आए।
विज्ञापन

ज्यादातर विद्यार्थी कोर्स और दाखिला प्रक्रिया पूछने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रक्रिया जानने के बाद विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरना सुनिश्चित कर रहे हैं। महाविद्यालयों में ऑनलाइन ही पंजीकरण किया जा रहा है। विद्यार्थी को 100 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा।
जिले के 11 महाविद्यालयों में स्नातक कोर्स के लिए 9100 सीटें हैं इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) के 12वीं के परिणाम में जिले के 6212 विद्यार्थी व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणाम में 8000 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को कागजात की फोटो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इनमें पासपोर्ट साइज अपनी फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर, 10वीं औ 12वीं कक्षा की अंक तालिका अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें