फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन 6 से

Wed, 28 May 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कुंड-मनेठी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रहे विभिन्न व्यवसायों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 जून से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है।
विज्ञापन

आईटीआई कुंड मनेठी के प्रधानाचार्य जयदीप कादियान ने बताया कि आईटीआई कुंड में विभिन्न व्यवसायों जैसे कॉस्मेटोलॉजी सीट-24, विद्युतकार-40, फिटर-40, मोटर मैकेनिक व्हीकल-48, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर-48 सीट हैं।
टर्नर-40, ड्राफ्टमैन मैकेनिक-20, ड्राफ्टमैन सिविल-24, पेंटर जनरल-20, वेल्डर -40, कारपेंटर-24, सिविंग टेक्नोलॉजी-20, कोपा-48, प्लम्बर-48 इत्यादि के लिए इच्छुक उम्मीदवार विभागीय वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

प्रार्थियों के लिए संस्थान में हेल्प डेस्क शुरू की गई है। यह संस्थान प्रशिक्षण के सभी पहलुओं मे अग्रणी है। इसके कारण डीजीटी, एमएसडीई की ग्रेडिंग में 9.5 अंक दिए गए हैं जो कि पूरे भारत में चौथा अधिकतम अंक है।
संस्थान में अत्याधुनिक तकनीकी मशीनें उपलब्ध है तथा संस्थान का विभिन्न कंपनियों के साथ दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली हेतु करार है। तीन से छह महीने प्रशिक्षणार्थियों को उद्योगों में भेजा जाता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थियों को मानदेय भी दिया जाता है, साथ ही टीम प्रशिक्षणार्थियों को उच्च कोटि का रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें