फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कैंटर की टक्कर से छात्र की मौत, साथी घायल

Sun, 19 Jul 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। साहबी पुल के पास कैंटर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कारोली निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसका भतीजा शुभम अपने दोस्त रजत के साथ किसी काम से कोसली कोर्ट गया था। दोनों शुक्रवार देर शाम बाइक से वापस भिवाड़ी की तरफ जा रहे थे। जब वे साहबी पुल के पास शनि देव मंदिर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक सवार शुभम और रजत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद शुभम को मृत घोषित कर दिया, जबकि रजत का उपचार जारी है। शुभम 12वीं कक्षा पास करने के बाद फायर का कोर्स कर रहा था। उसके पिता एक कंपनी में नौकरी करते हैं। शुभम अपने दो भाइयों में छोटा था। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें