रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में चौथी से 12वीं कक्षा तक की छमाही परीक्षाएं 24 अक्तूबर से 6 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में लगभग 39 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे।
जिले में 150 राजकीय उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और 55 माध्यमिक विद्यालय हैं। सभी विद्यालयों के विद्यार्थी निर्धारित तिथि के अनुसार परीक्षा देंगे। प्रतिदिन दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें पहली परीक्षा सुबह के सत्र में होगी। इस बार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक शिक्षा परिषद गुरुग्राम की ओर से विद्यालयों के लिए प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
छमाही परीक्षा के अंक अवसर एप पोर्टल पर अपलोड करने की जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया या प्रभारी की होगी। गौरतलब है कि इस बार परीक्षाएं एक ही चरण में संपन्न कराई जाएंगी। पहले चरण में कक्षा चौथी से आठवीं तक और दूसरे चरण में कक्षा नौवीं से 12वीं तक की परीक्षाएं ली जाएंगी।
-
कक्षा 4 से 8 तक की परीक्षा तिथियां
24 अक्तूबर को अंग्रेजी, 25 को हिंदी, 27 को गणित, 28 को ईवीएस, 29 को विज्ञान और सामाजिक विज्ञान, 30 को संस्कृत, पंजाबी,उर्दू, 31 को चित्रकारी, संगीत, गृह विज्ञान, कृषि की परीक्षा होगी।
-
कक्षा 9 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 25 को अंग्रेजी, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 29 को विज्ञान, 30 अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू और 31 अक्तूबर को ड्राइंग, म्यूजिक, फिजिकल साइंस, एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी।
कक्षा 10 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को विज्ञान, 25 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 27 को सामाजिक विज्ञान, 28 को अंग्रेजी, 29 को हिंदी और 30 को गणित की परीक्षा होगी।
कक्षा 11 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइकोलॉजी, 25 को केमिस्ट्री, सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, 27 को कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी, 28 को हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंस, 29 को हिंदी, 30 अक्तूबर को गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस 31 को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान 3 नवंबर को अंग्रेजी 4 नवंबर को एनएसक्यूएफ और 6 नवंबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा होगी।
कक्षा 12 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी, साइंस, 25 को गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 29 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, 30 को केमिस्ट्री, सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, 31 अक्तूबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइकोलॉजी, 3 नवंबर को हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, 4 नवंबर को इकोनॉमिक्स, होम साइंस, और 6 नवंबर को एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी।
वर्जन:
जिले में छठवीं से 12वीं तक छात्र मूल्यांकन परीक्षा 24 अक्तूबर से 6 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। -सुभाष चंद, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।