फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण रोकने के लिए करने होंगे पुख्ता प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के अधिकारियों और चेयरपर्सन ने सोमवार को बाजारों का दौरा कर दुकानदारों व रेहड़ी वालोें से अतिक्रमण नहीं करने की अपील की थी। मंगलवार को बाजारों में नप की ओर से अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही भी की गई थी, मगर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध करने होंगे। त्योहारी सीजन के चलते बाजार में जाम की समस्या आम है, लेकिन प्रशासन को रेहड़ी वालों को हटाने से पहले उनके लिए उचित स्थान की व्यवस्था करनी होगी, ताकि त्योहारों में उनका काम प्रभावित न हो।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन ने रेहड़ी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाने की बात कही थी। अब सिर्फ खानापूर्ति के लिए कार्रवाई की जा रही है। रेहड़ी संचालकों का कहना है कि कोरोना की वजह से काम प्रभावित रहा, लेकिन जब काम आया है तो प्रशासन हमें काम नहीं करने दे रहा है। पिछली बार वेंडिंग जोन की बात हुई थी वो भी ठंडे बस्ते में चली गई है। रेहड़ी संचालकों के पास काम करने के लिए जगह के लिए कोई विकल्प नहीं है। त्योहार नजदीक आते ही दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों द्वारा बाजार की सड़कों पर अधिक अतिक्रमण बढ़ा है। प्रशासन को इसके लिए कोई उचित व्यवस्था करनी होगी।
दुकानदारों ने बताया कि चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। बाजार में चौपहिया वाहन के आने से कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। बीच में लगे डिवाइडर ही सुविधा की जगह दुविधा दे रहे हैं। हालांकि नप की ओर से इस समस्या का समाधान की बात कही गई है, लेकिन त्योहारी सीजन को देखते हुए कुछ समय के लिए चौपहिया वाहन बाजार में आने बंद होने चाहिए। इसके साथ ही चौपहिया वाहन के रोक के लिए बाजार में बैरिकेड्स लगाने चाहिए। संयुक्त व्यापार संगठन की ओर से मोती चौक पर पुलिस चौकी बनाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

रेहड़ियों के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाए
रेहड़ी संचालकों का काम प्रभावित न हो इसके लिए वेंडिंग जोन बनाना चाहिए, लेकिन प्रशासन की ओर से वेंडिंग जोन बनाने की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक रह गई है। हर त्योहारी सीजन में यहीं परेशानी सामने आ रही है। इसका समाधान होने से सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या का समाधान होगा। साथ ही चौपहिया वाहनों की एंट्री को बंद कर देना चाहिए। अनिल अरनेजा, संयुक्त व्यापार संगठन के सदस्य
बाजारों में चौपहिया वाहनों को न मिले प्रवेश
बाजारों में अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या हो रही है। दूसरी ओर चौपहिया वाहनों के बाजारों में आने से जाम की स्थिति रोज बनी रहती है। इसके लिए बाजार में कम से कम त्यौहारी सीजन तक चौपहिया वाहनों की नौ एंट्री होनी चाहिए। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का भी प्रबंध किया जाए।
प्रदीप जैन, ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान
रोज बाजार में बनती है जाम की स्थिति
बाजार में अतिक्रमण की वजह से रोज जाम की स्थिति बन रही है। इसका प्रमुख कारण है बाजार में रेहड़ी संचालकों के बार कोई स्थायी जगह नही है ओर चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नही है। बाजार में आने के लिए प्रशासन की ओर से पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाए तो काफी हद तक अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
सुरेश चंद जैन, किराना व गुड़ बाजार एसोसिएशन के प्रधान
प्रशासन से लगाई जाएगी गुहार
त्योहारी सीजन नजदीक आते ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। इसके साथ ही रेहड़ियों की संख्या भी बढ़ जाती है। उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजारों में यह व्यवस्था आम हो गई है। रेहड़ी संचालकों के लिए कोई उचित व्यवस्था करनी होगी, ताकि उनका काम भी प्रभावित न हो। -विपिन अग्रवाल, गोकल बाजार एसोसिएशन के प्रधान
त्योहार पर बढ़ेगा काम
त्योहार नजदीक आते ही लोगों का काम बढ़ेगा। हम यहीं चाहते हैं कि त्योहार के सीजन पर सबका काम अच्छा हो। कोरोना के कारण लोगों का काम प्रभावित हुआ था। उम्मीद है कि इस बार लोगों को काम आगे बढ़े। जाम की समस्या के चलते रेलवे रोड पर वाहनों की कतारें लग जाती हैं। इसके लिए प्रशासन को उचित कार्रवाई करनी होगी। रेहड़ी व दुकानदारों का काम प्रभावित न हो प्रशासन से यही अपील है। -नरेंद्र कुमार, रेलवे रोड एसोसिएशन के प्रधान
उचित व्यवस्था बनाने की जा रही कोशिश
चौपहिया वाहनों की एंट्री मुख्य बाजार में निषेध है। कोशिश की जा रही है रेहड़ी संचालकों के लिए उचिव व्यवस्था की जाए, ताकि उनका काम भी प्रभावित न हो। त्यौहारी सीजन को देखते हएु कुछ सख्ती बरती जा रही है। नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें