फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 27 व 28 सितंबर को गांवों और शिक्षण संस्थानों में होंगे नुक्कड़ नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 27 और 28 सितंबर को नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। नमो सेवा अनकही कहानियां मॉड्यूल के तहत आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और सेवा भावना से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि 27 सितंबर को रामपुरा, बुढपुर, गोकलगढ़, भाड़ावास, टांकरी, खंडोड़ा, खोरी, पाली, कुंड, कंवाली, नाहड़, कोसली, पाल्हावास, गुडियानी और जाटूसाना समेत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे। वहीं 28 सितंबर को रेवाड़ी, बावल और कोसली क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम होंगे। जिला प्रशासन की ओर से कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न नुक्कड़ नाटक टीमें गांवों के साथ-साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रस्तुतियां देंगी। इनमें मदन डागर एंड टीम, मनोज एंड टीम, शकुंतलम नाट्य संस्थान, ललित वर्मा एंड टीम और कपिल एंड टीम शामिल हैं। कलाकार संवाद और अभिनय के माध्यम से सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक संदेशों को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत करेंगे। अधिकारियों के अनुसार नुक्कड़ नाटक जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों और विद्यार्थियों से इन कार्यक्रमों में भाग लेकर संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें