फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नुक्कड़ नाटक से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

Fri, 07 Feb 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 05राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर के दौरान का दृश्य। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेविकाओं ने सफाई अभियान चलाया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
स्वयंसेविकाओं ने गांव जीवड़ा स्थित मंदिर की सफाई की। स्वच्छता अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक भी किया गया। साफ-सफाई के बाद एनएसएस टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। गांव के लोगों को अपने आसपास की सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। शाम को शिविर में काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सामाजिक विषयों पर प्रेरणादायक कविताएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता ने स्वयंसेविकाओं की रचनात्मकता को बढ़ावा दिया और सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का मंच प्रदान किया। एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन की सभी गतिविधियां सेवा, स्वच्छता और जागरूकता के संदेश को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहीं। शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेविकाओं ने न केवल सामाजिक सेवा की, बल्कि ग्रामीणों को भी सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर विनती परमार ने सभी स्वयंसेविकाओं के कार्य की प्रशंसा की इस अवसर पर डॉ. रवि, डॉ. विकास, डॉ. दीपक, नरेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें