फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मालाखेड़ा पर रानीखेत ट्रेन का ठहराव मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस का मालाखेड़ा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यह ठहराव आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस का मालाखेड़ा स्टेशन पर ठहराव 28 सितंबर से शुरू होगा। वहीं, जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस का मालाखेड़ा स्टेशन पर ठहराव 27 सितंबर से प्रभावी होगा।
विज्ञापन

रेलवे के इस निर्णय से मालाखेड़ा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
रानीखेत एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों को काठगोदाम, जैसलमेर की यात्रा में फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें