कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में एनएसएस दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव की अध्यक्षता में एनएसएस यूनिट-1 के कार्यक्रम अधिकारी अनिकेत तथा यूनिट-2 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम अधिकारी अनिकेत ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के इतिहास एवं प्रतीक चिन्ह के महत्व की जानकारी दी। एनएसएस का मूल संदेश स्वयं से पहले आप है, जो समाज और दूसरों की भलाई को प्राथमिकता देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि एनएसएस के प्रतीक चिन्ह में नीला रंग आकाश तथा लाल रंग स्वयंसेवकों के उत्साह और सेवा भावना का प्रतीक है।